Type Here to Get Search Results !

मंडीदीप में 'गोभोज स्थल' की पहल: बेसहारा पशुओं के लिए करुणा का संकल्प", प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपी।

 "मंडीदीप में 'गोभोज स्थल' की पहल: बेसहारा पशुओं के लिए करुणा का संकल्प", प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपी।

मंडीदीप | अब शहर में बेसहारा गौवंश और अन्य पशु-पक्षियों के लिए भोजन व जल की समुचित व्यवस्था हेतु एक अभिनव शुरुआत की जा रही है।  

दरअसल नेमीरतन परमार्थिक ट्रस्ट और नगर पालिका परिषद मंडीदीप के संयुक्त प्रयास से सर्वोदय की "गोभोज स्थल" परियोजना को शीघ्र ही निकाय द्वारा हरी झंडी मिलने जा रही है।

इस हेतु नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल को पूर्व सहमति के उपरांत सोमवार को सर्वोदय के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपी।

परियोजना के संयोजक विनोद जैन की दूरदृष्टि और सतत समर्पण, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल एवं प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल के प्रशासनिक सहयोग से सर्वोदय सामाजिक संस्था की यह अभिनव योजना अब आकार ले रही है। योजनांतर्गत शहर के विभिन्न हिस्सों में गोभोज स्थल बनाए जाएंगे जहाँ पशु-पक्षियों हेतु जल व भोजन की व्यवस्था समाजिक सहयोग से की जावेगी। इसके अलावा प्रत्येक कचरा वाहन में विशेष गोभोज पात्र भी रहेगा जिसमें रहवासी खाद्य पदार्थ डालेंगे जिसे नपा गोभोज स्थल तक पहुंचाएगी।

संस्था प्रमुख पंकज जैन ने कहा, “यह सिर्फ भोजन नहीं, करुणा का संकल्प है। इससे न सिर्फ पशुओं को राहत मिलेगी, बल्कि नागरिकों में सेवा, संवेदना और अहिंसा का भाव भी सशक्त होगा।”


जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। परियोजना अधिकारी राजू अतुलकर ने बताया कि यह पहल अहिंसा महामहोत्सव के अंतर्गत की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.