बरेली (रायसेन)
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय बरेली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मांग की कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि केवल एक नोटिस के आधार पर इतने महत्वपूर्ण पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर देना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेली ने भी आग्रह किया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखी जाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसी भी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं माना जा सकता जब तक उसका अपराध कानूनन सिद्ध न हो जाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव पालीवाल ने कहा कि एक छोटे से नोटिस को आधार बनाकर भाजपा द्वारा चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर रोक लगा दी गई। उन्होंने इसे लोकतंत्र और न्याय की भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि अपराध तभी माना जाता है जब वह कानून की कसौटी पर सिद्ध हो जाए।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निर्णय लिया जाए।
रिपोर्ट : गोविंद डागर, बरेली (रायसेन) :::
