Type Here to Get Search Results !

वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2026 में फैशन जगत के दिग्गज आएंगे एक मंच पर





 वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2026 में फैशन जगत के दिग्गज आएंगे एक मंच पर

-भोपाल में 18 अप्रैल को होगा तीन दिवसीय पेजेंट


फैशन और ग्लैमर का पेजेंट वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2026 (सीजन-5) इस बार खास जगह पहुंच गया है। इसके लिए 18 अप्रैल को भोपाल में मंच सजाया जाएगा। 

आयोजन में फैशन जगत से जुड़े कई नामचीन चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे। वीनस फिल्म एंड इवेंट्स की ओर से आयोजित किए जा रहे पेजेंट के डायरेक्टर जे.जे. कश्यप एवं शो डायरेक्टर रश्मि शुक्ला  ने बताया कि हाल ही में जयपुर में वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का सफल आयोजन किया गया था। उसी कड़ी में अब अगला पेजेंट भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

पेजेंट के जूरी पैनल में 

 रिंकी जांगिड़ (वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल २०२५(सेकंड रनरअप), दीपिका रावत (मिस इंडिया डेजल क्वीन-2025), अंकिता श्रीवास्तव (वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025) डॉ आराधना वर्मा , मिसेज इंडिया डेजल क्वीन २०२५ और अश्विनी भटनागर (वीनस मिस इंडिया-2025) शामिल रहेंगी, जो प्रतियोगियों का मूल्यांकन करेंगी।

शो डायरेक्टर रश्मि शुक्ला  सहित वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल के क्राउन होल्डर्स भी ग्रैंड फिनाले में मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट प्रिया तिवारी  ग्लोबल extravaganja ब्यूटी क्वीन एवं अंकिता सिंह ,मिस इंडिया इंटरनेशनल २०२५ रहेंगी 


गौरतलब है कि वीनस फिल्म एंड इवेंट्स पिछले 25 वर्षों से फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय है और देशभर में कई बड़े फैशन व ब्यूटी इवेंट्स का आयोजन कर चुका है। पेजेंट की कोरियोग्राफी नील सिंह द्वारा की जायेगी ।भोपाल में होने वाला यह पेजेंट शहर के फैशन प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.