लायंस क्लब होशंगाबाद मेन की नवीन कार्यकारिणी का गठन,
लायन हरिसिंह चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
नर्मदापुरम। सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित अग्रणी संस्था लायंस क्लब होशंगाबाद मेन की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन स्थानीय आनंद श्री होटल में गरिमामय संस्थापन समारोह के दौरान संपन्न हुआ। समारोह में लायन हरिसिंह चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं उनकी टीम को 26 27 सत्र हेतु कार्यभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गेट एरिया लीडर लायन मनीष शाह (पिपरिया) उपस्थित रहे। साथ ही संस्थापान अधिकारी एफडीआई एडवाइजर लायन प्रकाश सेठ, पीडीजी लायन दिलीप धारीवाल, इंडक्शन अधिकारी लायन संजीव मालवीय, रीजन चेयरपर्सन लायन उर्वशी शाह पूर्व केबिनेट सेकेट्ररी एवं एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन डी.एस. डांगी, जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. जे.पी. मालवीय विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गेट एरिया लीडर लायन मनीष शाह एवं ब्रांड एंबेसडर नर्मदापुरम लायन डी.एस. डांगी का समस्त लायन परिवार द्वारा सम्मान किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष लायन एस.के. बरेले, एवं संरक्षक लायन डाॅ अतुल सेठा जी को विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथी ने सम्मानित किया । क्लब के समस्त सदस्यों को पिन लगाकर सम्मानित किया गया संरक्षक मुन्नालाल जैन ,आयोजन समिति अध्यक्ष सुभाष बरेले सचिव लायन आर.के. गुबरेले सहित समस्त पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष लायन हरिसिंह चौहान के साथ सचिव लायन पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष लायन आर.के. चौधरी, पूर्व अध्यक्ष निशांत फौजदार, एमओसी लायन ललित सोनी एवं लायन समर्पिता सोनी, तथा सदस्यगण लायन अमोल जैन, लायन देवेंद्र वर्मा, लायन के.एस. राजपूत, लायन ओ.पी. बावरिया, लायन राकेश चौहान, लायन कामेश जायसवाल, लायन शिवमंगल सिंह चौहान, लायन मोहित चौकसे एवं लायन चंद्रशेखर शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम में लायंस क्लब पिपरिया, बरेली, बाबई, लायंस क्लब होशंगाबाद आयुष एवं भोपाल से आए अतिथियों ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से लायन सुयश कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष लायंस क्लब होशंगाबाद आयुष डॉ. आर.के. गख्खर, लायन डॉ. शैलेंद्र नेमा (आरसी), लायन मनीष गुप्ता सहित रूद्र एन्क्लेव के नाइट राइडर ग्रुप, वरिष्ठजन पार्क के घुमंतू ग्रुप एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
मातृशक्ति में लायन मिथिलेश राजपूत, लायन भारती डांगी, लायन अनुराधा चौधरी, लायन आभा गुबरेले एवं लायन रत्ना बरेले सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सेवा भावना के वातावरण में हुआ।
आदरणीय कृपया यह समाचार अखबार में लगवा दीजिएगा फोटो संलग्न है
