मराठी चैनल “भोपाळी कट्टा” का भव्य शुभारंभ
भोपाल में मराठी साहित्य और संस्कृति को समर्पित एक नए युग की शुरुआत 1 मार्च 2026 को हुई, जब “होम ऑफ टेक्नो क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस” द्वारा मराठी यूट्यूब चैनल “भोपाळी कट्टा” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह समारोह मनीषा मार्केट स्थित स्टूडियो में आयोजित हुआ, जहां शहर के मराठी साहित्य, कला और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।
16 वर्षों की सृजनात्मक यात्रा का विस्तार
“होम ऑफ टेक्नो क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस” पिछले 16 वर्षों से फिल्म निर्माण और तकनीकी क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। एक वर्ष पूर्व हिंदी चैनल HOTC हिन्दी पॉडकास्ट की शुरुआत की गई थी, जिसे व्यापक सफलता मिली। इसी सफलता और समाज के सुझावों के आधार पर मराठी भाषा के लिए समर्पित चैनल “भोपाळी कट्टा” की परिकल्पना साकार हुई।
लोकार्पण एवं उद्घाटन
चैनल का औपचारिक उद्घाटन मध्यप्रदेश मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक संतोष जी गोडबोले द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“मराठी भाषा के प्रोत्साहन के लिए यह पहल अत्यंत सराहनीय है। यदि सामूहिक सहयोग मिला, तो यह प्रदेश का अग्रणी मराठी पॉडकास्ट चैनल बन सकता है।”
उन्होंने सभी मराठी संगठनों और समुदाय से इस मंच को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का j भी किया।
पहला पॉडकास्ट: मराठी साहित्य की जीवंत चर्चा
कार्यक्रम के दौरान मुंबई से पधारी वरिष्ठ मराठी साहित्यकार डॉ. निर्मोही फडके का विशेष साक्षात्कार रिकॉर्ड किया गया। यह संवाद भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक विवेक सावरिकर मृदुल द्वारा लिया गया।
इस रोचक बातचीत में मराठी साहित्य की जीवंतता, उसकी गंभीरता, बदलते सामाजिक संदर्भों और नई पीढ़ी की भूमिका जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस पहले एपिसोड का प्रसारण होली के अवसर पर दिनांक 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।
संचालक की घोषणा और आगामी योजनाएं
चैनल के संचालक एवं निर्देशक संजय पाथ्रडकर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए “भोपाली कट्टा” की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया—
“यह मंच केवल टेक्नो क्रिएशन या किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि संपूर्ण मराठी समुदाय का है। हम सब मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे।”
उन्होंने बताया कि भविष्य में साहित्य, संगीत, रंगमंच, समाजसेवा और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विशेष श्रृंखलाएं प्रारंभ की जाएंगी।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे—
• दीपक जी गुप्ता (मराठी साहित्य अकादमी)
• पुरुषोत्तम सप्रे (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश मराठी साहित्य संघ)
• शेखर करहडकर (उपनिदेशक, अलाउद्दीन खान संगीत अकादमी)
• संगीतकार एवं निर्देशक कृष्णा पंडित
• ‘गुत्थी टाइम’ समाचार पत्र की संपादक पूनम चौकीकर
• शिशिर एवं माधुरी खर्डेनवीस
• सुनील अवसरकर
• दीपक ओखदे
• श्रीमती सुषमा ठाकुर
• निशा कवीश्वर
• ज्योति सावरीकर
तथा अन्य अनेक साहित्यिक और सांस्कृतिक हस्तियां।
भोपाल में मराठी संस्कृति को नया मंच
“भोपाली कट्टा” केवल एक यूट्यूब चैनल नहीं, बल्कि मराठी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सशक्त माध्यम बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल भोपाल में बसे मराठी समुदाय को एकजुट करने और उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को वैश्विक मंच देने का कार्य करेगी।
इस भव्य शुभारंभ के साथ भोपाल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि यहां की सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मक ऊर्जा निरंतर नए आयाम गढ़ रही है।


