Type Here to Get Search Results !

लायंस क्लब होशंगाबाद ने लगाया बालिका कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर नर्मदापुरम। लायंस क्लब होशंगाबाद द्वारा सेवा

 🦁 लायंस क्लब होशंगाबाद ने लगाया बालिका कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर

नर्मदापुरम। लायंस क्लब होशंगाबाद द्वारा सेवा


गतिविधि के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय, नर्मदापुरम में चाइल्ड कैंसर जांच एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन  सेठा कैंसर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से किया गया, जिसमें अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।

शिविर में लगभग 200 बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बालिकाओं का वजन एवं ब्लड प्रेशर जांचा गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ. अतुल सेठा ने कैंसर अवेयरनेस पर महत्वपूर्ण व्याख्यान देते हुए बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया तथा समय पर जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मेघा प्रजापति द्वारा बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब होशंगाबाद के लायन डी.एस. दांगी, लायन के.एस. राजपूत, लायन मुन्नालाल जैन, लायन हरि सिंह चौहान, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन रामकुमार चौधरी एवं लायन चंद्रशेखर शर्मा सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

शिविर के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा कैंसर की समय पर पहचान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

आभार

कार्यक्रम के अंत में लायन डी.एस. दांगी जी द्वारा डॉ. सेठा कैंसर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा, विद्यालय परिवार तथा लायंस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.