दिनांक: 10.09.2026
कलेक्टर एवं सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान: आबकारी विभाग ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में दी दबिश, 04 प्रकरण दर्ज
भोपाल:
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र धाकड़ के मार्गदर्शन् एवं श्री रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी अमले द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 10.09.2026 को आबकारी दल द्वारा भोपाल शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर सघन गश्त कर औचक दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में तलाशी ली गई:
बरखेड़ी
आईएसबीटी (अन्ना नगर दुकान)
बागमुगलिया लाहार
बड़खेडी पठानी दुकान एवं ग्राउंड
अहीर मोहल्ला
खजूरी सड़क
ईट खेड़ी छाप
सघन गश्त एवं जांच के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध श्रीमती स्वाति बघेल आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा 01 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत एवं 3 प्रकरण 36 AB के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। अवैध मदिरा के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु जिले भर में यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
