सांदीपनि विद्यालय में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
नरसिंहपुर। सांदीपनि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुआ। इसके पश्चात ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमितेंद्र नारोलिया जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रतीक जैन, श्री आशीष नेमाजी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के प्राचार्य श्री प्रभात मिश्रा जी द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक श्री एम.ए. अंसारी ने की।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। अनुष्का एवं उनके समूह ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कक्षा 9 के रिहान अली ने अपनी प्रभावी वाणी में भारतीय गंगा-जमुनी तहजीब एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ‘प्रीत जहाँ की रीत सदा’ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 8 की अर्पिता ने अपने भाषण के माध्यम से देश के वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही ‘हम बच्चे भारतीय कहलाते हैं’ तथा अन्य देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कक्षा 6 की पायल, खुशी, मोनिका एवं वर्षा ने ‘यह देश है मेरे’ गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन से पूर्व संस्था की ओर से श्री अमितेंद्र नारोलिया जी को गुरु-पुत्र एवं गुरु-भाई की आत्मीय परंपरा के भाव से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा समाज में शिक्षा के प्रकाश को दीपक की तरह फैलाते रहने का संकल्प व्यक्त किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अमितेंद्र नारोलिया जी ने विद्यालय के लिए नवीन भवन प्राप्त होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण एवं सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं विद्यालय की शैक्षणिक-सांस्कृतिक प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने गुजरात के विद्यालयों का उल्लेख करते हुए शिक्षा के साथ कौशल, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान विद्यालय के परीक्षा परिणाम एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों में योगदान देने वाले शिक्षकों श्रीमती गर्ग, श्रीमती शक्ति दुबे, श्री सोमनाथ घोषि, श्रीमती अर्चना भार्गव, श्री इमरान खान, श्रीमती परिधि स्वामी, श्रीमती पारुल साहू, श्री सुनील सोनी, श्री मनोज वैष्णव, श्रीमती मीनाक्षी नेमा एवं श्रीमती सपना शर्मा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केनरा बैंक, मंडी शाखा द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शिवानी चौधरी, वेद ऋषि, दीक्षा मेहरा एवं ज्ञानवती मेहरा, कृतिका सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती गर्ग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा से सराबोर यह समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन स्मरणा सिंह द्वारा किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार से योगेश गुप्ता,देवेश वैद्य ,प्रभात राजपूत,विनोद बमनेले,अभिनव लखेरा,महेंद्र लोधी,आशीष पटेल,लक्ष्मण डहरिया मुकेश चोपड़ा,गणेश लोधी,गोविंद मेहरा,दुर्गाप्रसाद,अमित साहू,ब्रजेश जाट,उमाकांत सीमा चौकसे,नीलम राय,दीपेश,मधु पटेल, चंद्रिका दुबे,सुषमा नेमा शायना उस्मानी,मंजुलता, विनीता सराठे,अजय नेमा,दिव्यश्री,सुषमा सराठे,गीता,पूजा मिश्रा,नीतू,मंजू स्थापक,अर्चना राजपूत,मधु विश्वकर्मा, एकांकी,निकिता पटेल,कृष्ण कुमार अनिता देवी, ईशा धुर्वे एवं समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा



