Type Here to Get Search Results !

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

 कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ


भोपाल। नारायण नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कथावाचक शशांक शेखर महाराज के सान्निध्य में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष भक्त भी भक्ति भाव से झूमते नजर आए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का आरंभ हुआ।

प्रवक्ता अंकिता राज ने बताया कि, कथा व्यास शशांक शेखर महाराज ने प्रथम दिवस पर देवी महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है।जिसे सुनने मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के माध्यम से अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संदेश दिया।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.