Type Here to Get Search Results !

भोपाल में महिला दिवस पर आयोजित ज्ञानदान अवार्ड


भोपाल में महिला दिवस पर आयोजित ज्ञानदान अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभाओं का हुआ सम्मान



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल के ऑडिटोरियम हॉल में Gyandaan Honorary Doctorate Award Foundation द्वारा Gyandaan Honorary Awards Ceremony का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय समारोह में भोपाल के प्रसिद्ध विश्व रिकॉर्ड धारक बीके आशीष भाई को उनके अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और समाज में प्रेरणादायक कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट सम्मान से सम्मानित किया गया। बीके आशीष भाई अपनी असाधारण शारीरिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दांतों से भारी वाहनों को खींचकर कई उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

बीके आशीष भाई ने वर्ष 2019 में राजस्थान के माउंट आबू स्थित शांतिवन परिसर में दांतों से तीन ट्रकों को खींचकर अद्भुत प्रदर्शन किया था। इसके बाद वर्ष 2023 में भी उन्होंने दो बसों को दांतों से खींचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनके इन अद्भुत कारनामों के कारण उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री राकेश गिरी गोस्वामी (टीकमगढ़) ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान बांटने से कभी कम नहीं होता, बल्कि यह निरंतर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में जितना व्यक्ति तपता और तराशा जाता है, उतना ही वह समाज में सम्मानित और पूजनीय बनता है। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. विकास दुबे (प्रदेश अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी मध्यप्रदेश), डॉ. सुनील पांडेय (फिजियोथैरेपिस्ट) एवं श्रीमती संजना कंसाना (पत्नी – कैबिनेट मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही इंजीनियर इन चीफ श्री आनंद सिंह ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के आयोजन में कार्यक्रम सचिव (मध्यप्रदेश) डॉ. महेश प्रसाद मिश्रा की विशेष भूमिका रही। समारोह में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 50 प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें से लगभग 17 प्रतिभाओं को Honorary Doctorate Award प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भोपाल जोन की वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीदियों तथा भाई-बहनों ने भी बीके आशीष भाई को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा कार्यों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक प्रेरणा देना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.