अवैध शराब व्यापार पर पुलिस का देररात की कार्रवाई
होटल ढाबों पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई मंडीदीप में दो और सतलापुर में 8 प्रकरण दर्ज। लगभग 8 पेटी शराब जब्त। तीन लोगों को किया गिरफ्तार
त्योहारों पर में शांति व्यवस्था बनाये रखने मंडीदीप और सतलापुर पुलिस संयुक्त रूप से लगातार गस्त कर रही है। शनिवार रात तक एसडीओपी शीला सुरणा की अगुआई में दोनों थानों के पुलिस दल ने होटल ढाबों पर संयुक्त कार्रवाई की। अवैध शराब के खिलाफ इस अभियान में मंडीदीप, सतलापुर, वर्धमान, राहुल नगर, हाईवे किनारे ढाबे, स्क्वायर कॉलोनी,रेलवे ब्रिज के नीचे समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामार कर अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 8 पेटी अवैध शराब जब्त की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
त्योहारों पर रूटीन चैकिंग-
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि ये कार्रवाई आगामी त्योहारों पर की जा रही रूटीन चैकिंग है। नगर सहित ब्लॉक में सभी जगहों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें देसी एवं मसाला शराब की 8 पेटी जब्त की है। इस अवसर पर सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी,मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे सहित दोनों थाने के पुलिस जवान कार्रवाई में सहभगी रहे।


