Type Here to Get Search Results !

विद्यार्थियों ने भ्रमण कर जानी जैविक खेती और उद्यानिकी की जानकारी

खरगोन 19 मई 2022। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के प्रथम वर्ष के बीए एवं बीएसीसी के छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. डीडी महाजन के संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष (वनस्पति शास्त्र) के मार्गदर्शन में गुरूवार को उद्यानिकी विभाग का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं को भ्रमण प्रभारी प्रो, गिरीश एवं प्रो. लोकेश बघेल द्वारा कराया गया। उद्यानिकी विभाग के सहायक तकनीकी अधिकारी श्री आरएन जोशी ने छात्र छात्राओं को नर्सरी प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। श्री जोशी ने नर्सरी में पौधे उत्पादन करने की विभिन्न प्रकार की विधियों जैसे बडिंग, ग्राफ्टिंग, इनांचिग, गुठी लगाना अन्य तरीकों से पौधों को तैयार करने की  विधियां बताई। उद्यानिकी विभाग के श्री व्हीएस बर्डे (उधान निरीक्षक ) द्वारा नर्सरी में स्थापित वर्मी कंपोस्ट, सैटनर हाउस, ग्रीन हाउस, पोली हाउस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री बद्रीनाथ कनोजे द्वारा उद्यानिकी के पौधे उत्पादन करने की प्रसारण करने की विधियों को प्रायोगिक रूप में बताया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.