Type Here to Get Search Results !

कोल्हापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

 

नई दिल्ली.अब  कोल्हापुर से हजरत निजामुद्दी के  बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है I इससे लोगों को सफर करने में आसानी होगी। साप्ताहिक  विशेष गाड़ी संख्या 02047 कोल्हापुर – हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 जुलाई से प्रति  मंगलवार को कोल्हापुर से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर मिरज 10.20, सांगली 10.35, कराड़ 11.40, सातारा 12.40 तथा पुणे 16.10 बजे आकर अगले दिन 17.50 बजे  हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी I साप्ताहिक विशेष गाड़ी सं.  02048 हज़रत निज़ामुद्दीन -कोल्हापुर एक्सप्रेस 8 जुलाई से प्रति गुरुवार  को हज़रत निजामुद्दीन से 5.10 बजे रवाना होकर अगले  दिन  पुणे 06.40, सातारा 09.30 कराड 10.25, सांगली 11.35 तथा मिरज 12.10 बजे आकर कोल्हापुर  13.30 बजे पहुंचेगी I गाड़ी मिरज, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौंडकार्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव,  मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, तथा  मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी I

आज से साप्ताहिक गाड़ियों की बुकिंग शुरू
12 जून से 26 जून तक प्रति शनिवार को रवाना होने वाली साप्ताहिक विशेष गाडी संख्या 02491 पुणे- संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं दिनांक 11 जून से 25 जून तक प्रति शुक्रवार को रवाना होनेवाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 08617 पुणे – हटिया एक्सप्रेस की बुकिंग 9 जून से शुरू होगीI

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.